हरदोई: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मन्नालाल वैद्य की 128वीं जयंती का कार्यक्रम अरुणा पार्क में हुआ संपन्न
Hardoi, Hardoi | Jan 28, 2024 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित मन्नालाल वैद्य की 128वीं जयंती मनाई गई। जिसमे सामाजिक, राजनीतिक, प्रबुद्धजनों ने भारत की राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। सेनानी की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उत्साह, हर्षोल्लास के साथ जन्मदिवस मनाया गया। मन्नालाल वैद्य स्मारक सेवा संस्थान की ओर से अरुणा पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया था।