पंचकूला: सेक्टर 1 लघु सचिवालय में उपायुक्त यश गर्ग ने कहा जिला प्रशासन हीट वेव की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार
मुख्य सचिव हरियाणा से सेक्टर 1 लघु सचिवालय के सभागार में अंबाला मंडल आयुक्त रेणू एस फुलिया, उपायुक्त यश गर्ग और डीसीपी हिमाद्री कौशिक ने वीसी के माध्यम से बैठक में भाग लिया। उपायुक्त यश गर्ग ने कहा जिला प्रशासन हीट वेव की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। हीट वेव से निपटने के लिए संबंधित विभागों को सभी आवश्यक उपाय अपनाने के दिशा-निर्देश दिए।