मुरैना नगर: एसएफ कैंटीन के पीछे शराब सप्लाई की तैयारी नाकाम, कोतवाली पुलिस ने 7 पेटी अवैध देशी शराब के साथ आरोपी को दबोचा, एक फरार
मुरैना कोतवाली पुलिस ने विशेष अभियान के तहत SAF कैंटीन के पीछे खाली मैदान से एक आरोपी को गिरफ्तार कर 7 पेटी अवैध देशी शराब जब्त की।शराब की कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई गई है।कार्रवाई 9 मई रात को मुखबिर की सूचना पर की गई।आरोपी का एक साथी पुलिस को देखकर फरार हो गया।इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी ओर गांजे के मामले भी जांच हो रही।