मोतिहारी: मोतिहारी कोर्ट में एनडीपीएस के विशेष न्यायाधीश ने गांजा तस्करी मामले में दोषी दो अभियुक्तों को सुनाई 10 वर्षों की सजा
मोतिहारी कोर्ट में एनडीपीएस के विशेष न्यायाधीश रेशमा वर्मा ने गांजा तस्करी मामले में दोषी पाते हुए नामजद दो अभियुक्तों को दस वर्षों का सश्रम कारावास एवं प्रत्येक को पचास पचास हजार रूपए अर्थ दंड की सजा सुनाए हैं। अर्थ दंड नहीं देने पर तीन माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। सजा पश्चिमी चंपारण गोपालपुर थाना के शिवाघाट तेगरहिया निवासी आजाद हुसैन एवं नेपाल परसा थाना