पोड़ैयाहाट: खरना के महाप्रसाद के साथ पोड़ैयाहाट में चैती छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू
खड़ना के महाप्रसाद ग्रहण करने के साथ ही सोमवार की देर शाम चैती छठ वृत्तियों का पोड़ैयाहाट में 36 घंटे का निर्जला उपवास प्रारंभ हो गया। आज दिन भर उपवास रखने के बाद शाम में पूरे पवित्रता के साथ दूध और चावल की खीर बनाई गई ।भगवान को भोग लगाने के बाद प्रसाद स्वरूप उसे ग्रहण किया गया। बुधवार को प्रातः कालीन अर्घ्य देने के बाद ही व्रती अन्न जल ग्रहण करेंगे।