भितरवार: विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक मोहन सिंह राठौड़
विधानसभा भितरवार क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार तेज करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौड़ मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलने पहुंचे। विधानसभा क्षेत्र में कराए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की। विधायक ने मुख्यमंत्री से भितरवार में प्रस्तावित बाईपास रोड का निर्माकराने और उनके द्वारा की गई घोषणाओं को पूरा करने की बात कही।