भीलवाड़ा: आबकारी विभाग की कामयाबी, 55 लीटर हथकड़ शराब जब्त, गश्त के दौरान नाकाबंदी में तस्कर बाइक छोड़कर फरार
भीलवाड़ा। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग को सफलता हाथ लगी है। प्रहराधिकारी धोलाराम विश्नोई ने बताया कि प्रतापनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिलिया क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर नाकाबंदी की गई। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर घबरा गया और वाहन से नियंत्रण खो बैठा। मौके का फायदा उठाकर भाग निकला।