भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस, मेथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना के लिए उमड़ी भीड़
ईसाई धर्म का सबसे बड़ा पर्व 'क्रिसमस' गुरुवार को भीलवाड़ा शहर सहित जिले भर में पारंपरिक उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कृषि उपज मंडी स्थित मेथोडिस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभाओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।