मंदसौर: एसपी के निर्देश के बाद स्थाई फरार वारंटी गिरफ्तार, कोतवाली व अन्य थानों की पुलिस ने 12 आरोपियों पर की कार्रवाई
आचार संहिता के चलते जिले में फरार व स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 11 थानों की पुलिस ने 12 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। लोकसभा चुनाव को मद्देनज़र रखते हुए एसपी ने जिले के थाना व चौकी प्रभारियों को लंबे समय से फरार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया।