मंदसौर: भावसार धर्मशाला में स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को किया गया जागरूक, नुक्कड़ नाटक की जी प्रस्तुतियां
मंदसौर लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लगातार स्वीप की गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी के अंतर्गत आज भावसार धर्मशाला खानपुरा में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप की गतिविधियां आयोजित की गई। स्वीप की गतिविधियों के अंतर्गत स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुतियां दी गई।