पेशरार: बगडू थाना क्षेत्र में कीटनाशक के सेवन से नाबालिग लड़की की तबियत बिगड़ी, सदर अस्पताल में भर्ती
बगडू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की ने कीटनाशक का सेवन कर लिया है,जिससे उसकी स्थिति खराब हो गई। परिजनों को जब मामले का पता चला तो उन्होंने नाबालिग को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है! जानकारी अनुसार बगडू थाना क्षेत्र के एक गांव प्रकाश उरांव की नाबालिक पुत्री ने पारिवारिक विवाद में कीटनाशक खा कर आत्महत्या करने का प्रयास की थी!