माण्डलगढ़: धामनिया में 254 विद्यार्थियों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण हुआ, 19 विद्यार्थियों को मिलेगा चश्मा
काछोला क्षेत्र के धामनिया में निःशुल्क नेत्र परीक्षण कार्यक्रम में जिला अंधत्व निवारण समिति भीलवाड़ा के सहयोग से गोमाबाई नेत्रालय भीलवाड़ा द्वार पीएम श्री धामनिया विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण आज मंगलवार दोपहर 2 बजे हुआ। नेत्र परीक्षण में उपस्थित कल 254 विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण किया गया।