राजपुर: अटल परिसर में लाइट चोरी और तोड़फोड़, सीएमओ के निर्देश पर थाने में दर्ज हुआ मामला
बलरामपुर जिले के नगर पंचायत राजपुर स्थित अटल परिसर में लाइट चोरी और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। नगर पंचायत प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीओ: नगर पंचायत राजपुर के वार्ड क्रमांक 6 स्थित अटल परिसर में लगी विद्युत सामग्री की चोरी और तोड़फोड़ किए जाने की घटना के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने सख्त कदम उठाया