पिपरा: हरिहरगंज शहर चमकाने वाले सफाईकर्मियों को शॉल व मिठाई देकर बढ़ाया हौसला, युवाओं की पहल की सराहना
Pipra, Palamu | Oct 20, 2026 हरिहरगंज शहर को नवरात्र के दौरान स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाले नगर पंचायत के सफाईकर्मियों को सोमवार की रात सम्मानित किया गया। शहर के दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सफाईकर्मियों को फूलमाला पहनाकर शॉल और मिठाई भेंट की गई। इस पहल के जरिए युवाओं ने सफाईकर्मियों के प्रति आभार जताते हुए उनका हौसला बढ़ाया।