कुचायकोट: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 102 एंबुलेंस पर तैनात चालक दो दिन से लापता, पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 102 एंबुलेंस पर तैनात सोनाफ आलम नामक चालक दो दिन से लापता है इसको लेकर उसकी पत्नी रहना खातून ने कुचायकोट थाने में लिखित आवेदन देते हुए पुलिस से अपने पति को खोजने की फरियाद लगाई है। जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज रविवार को शाम 6:00 बजे दी गई बताया गया की 2 दिन से चालक लापता है।