महरौनी: बानपुर थाना परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस, मौके पर आए 8 शिकायती पत्र
बानपुर थाना परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह की अध्यक्षता में शनिवार सुबह करीबन 10:00 बजे से दोपहर करीबन 2:00 बजे तक थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां थाना समाधान दिवस के दौरान कुल मिलाकर लगभग 8 शिकायती पत्र आए। जिनमें से पांच शिकायती पत्रों का संबंधितों की मदद से निस्तारण कर दिया गया।