चरपोखरी: एकौनी में खड़ी पिकअप को असामाजिक तत्वों ने फूंका, टेंट का सारा सामान जलकर हुआ राख
चरपोखरी थाना क्षेत्र के एकौनी गांव में असामाजिक तत्वों ने एक बड़ी घटना को अंजाम देते हुए खड़ी पिकअप वाहन में आग लगा दी। इस घटना में पिकअप पर लदे कुर्सी, टेबल समेत टेंट का सारा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना के संबंध में पीड़ित ने शुक्रवार की शाम करीब 4:00 बजे बताया कि गुरुवार की रात अज्ञात लोगों द्वारा घर के पास खड़ी पिकअप में आग लगा दी।