आमेर: बागावास अहिरान के निजी विद्यालय में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
Amber, Jaipur | Jun 15, 2024 बागावास अहिरान के निजी विद्यालय में शनिवार को मिश्री देवी आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान इस शिविर में कुल 345 लोग लाभान्वित हुए। कार्यक्रम आयोजन के अंतर्गत आयोजनकर्ताओं ने बाहर से आए हुए लोगों का स्वागत सम्मान किया।