मधेपुरा: मद्य निषेध विभाग ने ज़िले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर तस्करों और शराबियों को किया गिरफ्तार
मधेपुरा में मद्य निषेध विभाग की टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध शराब और कोडिनयुक्त कफ सिरप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आलमनगर थाना क्षेत्र के NKM+ स्कूल परिसर में छापेमारी के दौरान एक बाइक सहित 20 लीटर अवैध कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया। मौके से मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया, जबकि ब्रजेश कुमार के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया।