जहानाबाद के सदर अस्पताल में बच्चा चोरी की अफवाह पर भीड़ ने एक महिला की पिटाई कर दी। पीड़िता बंधुगंज की रहने वाली बताई जा रही है। वह सिद्धेश्वर नाथ धाम से पूजा कर अस्पताल पहुंची थी, तभी उस पर आरोप लगा। भीड़ ने बिना पुष्टि मारपीट शुरू कर दी। अस्पताल गार्ड ने हस्तक्षेप कर महिला को बचाया।