जमुई: चंद्रदीप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत, शव को लाया गया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | May 7, 2026 जमुई जिले के चंद्रदीप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सहयोगी द्वारा बुधवार की देर रात 11:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान परसामा गांव निवासी मिंटू कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी परिवार वालों को और पुलिस को दी गई है।