गुलाबगंज: गुलाबगंज थाना क्षेत्र में 5 मई को हुई लूट व चाकूबाजी के आरोपी की जमानत याचिका न्यायालय ने की खारिज
5 मई को गुलाबगंज थाना क्षेत्र में एक दंपति को रोक कर तीन आरोपियों ने चाकू से महिला को घायल किया था उनके पास रखे सामान और मोबाइल लूट लिए थे। पुलिस में लूट और अन्य धाराओं का तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी एक आरोपी जीतू को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। वहीं जीतू के द्वारा न्यायालय में जमानत के लिए याचिका लगाई गई थी।