गोरखपुर: गोरखपुर में अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 2 गिरफ्तार, 6 भट्टियां की गईं नष्ट
गोरखपुर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत आज आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन में आबकारी निरीक्षक सेक्टर-2 श्याम कुमार गुप्ता एवं थाना गुलरिहा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना गुलरिहा क्षेत्र के ग्राम सखनी माखनपुर में दबिश