बड़वाह: बड़वाह नगर के प्रथम नागरिक नपाध्यक्ष ने महालक्ष्मी पूजन कर की नगर मे धनधान्य और सुख समृद्धि बनी रहने की कामना
मध्यप्रदेश के बड़वाह नगर के प्रथम नागरिक और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने दीपोत्सव के महापर्व पर रविवार शाम 7 बजे शुभ मुहूर्त मे अपने निवास पर परिवार सहित श्री महालक्ष्मी जी का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से पूजन कर आरती की।और माता लक्ष्मी से नगर सहित क्षेत्र मे धनधान्य सुख समृद्धि खुशहाली बनी रहने की मंगल कामना की।