MLC एवं जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने सांसद निधि योजना के तहत कंदवा में विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास
विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने गुरुवार को कर्दमेश्वर मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश पटेल की अध्यक्षता में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि योजना 2024 -25 के अंतर्गत कंदवा तालाब स्थित कर्मदेश्वर मंदिर के पास विधिवत हवन पूजन के साथ 2 करोड रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग मार्ग व सड़क, सीवर सहित कुल 27 विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया।