कबीर नगर वार्ड 25 में पिछले दो महीना से जल निगम की पाइप फटने से आमजनमानस को हो रही समस्या
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
दुर्गाकुंड चौकी से 50 मीटर पर कबीर नगर वार्ड नंबर 25 में दो महीना से आम जनमानस को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है । लोगों ने बताया कि पिछले दो महीना से जल निगम की पाइप फटा हुआ है। जिससे जल जमाव की समस्या है। स्थानीय नागरिकों की शिकायत स्थानीय सभासद से की गई है।