मान मंदिर घाट पर डूबते किशोर को एनडीआरएफ कर्मी ने बचाया
दशाश्वमेध घाट पर तैनात NDRF कर्मी की टीम द्वारा एक डूबते हुए किशोर को बचाया गया। एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक, मनोज कुमार शर्मा के निर्देश के तहत तैनात NDRF टीम ने मान मंदिर घाट पर ड्यूटी में तैनात एनडीआरएफ के एक सतर्क और संवेदनशील रेस्क्यू कर्मी ने अपने कर्तव्यनिष्ठ व्यवहार से एक किशोर के जीवन की रक्षा कर मानवीय सेवा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।