देवबंद: निहालखेड़ी गांव में घर में महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, पुलिस की 5 टीमें जांच में जुटीं
देवबंद थाना क्षेत्र के गांव निहालखेड़ी में शनिवार को 38 वर्षीय रीना, पत्नी अर्जुन कश्यप, का शव उनके घर से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।