गुलाना: मोदीपुर आम से घंसौदा-पिपलोदा जोड़ तक 6.48 करोड़ की सड़क पर सवाल, ग्रामीणों का आरोप- मिट्टी पर बिछाया डामर
तहसील के मोदीपुर आम से घंसौदा-पिपलोदा जोड़ तक 6.48 करोड़ रुपए की लागत से बनी 6.30 किमी सड़क की गुणवत्ता पर शुक्रवार दोपहर 3 बजे ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि सड़क पर मिट्टी के ऊपर ही डामर बिछाया गया, जिससे कुछ ही दिनों में दरारें पड़ गईं और डामर उखड़ने लगा। ग्रामीणों ने निर्माण की तकनीकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पीडब्ल्यूडी का