टीकमगढ़: टीकमगढ़ नगर पालिका सम्मेलन में हंगामा, आसंदी और 'पति प्रवेश' पर भिड़े पार्षद, 70 विकास कार्यों को मिली मंजूरी
टीकमगढ़ नगर पालिका का साधारण सम्मेलन सोमवार को हंगामे और राजनीतिक खींचतान के बीच संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद की आसंदी और महिला पार्षदों के पतियों के सदन में प्रवेश को लेकर कांग्रेस और भाजपा पार्षदों के बीच तीखी बहस हुई।हंगामे के बावजूद 74 एजेंडों पर चर्चा हुई, जिनमें से 70 विकास कार्यों को मंजूरी दे दी गई।