डिजिटल भूमि की खबर का असर: पुरानी आईटीआई पुल पर चला सफाई अभियान, नगर निगम के कर्मचारियों ने की सफाई
.
रोहतक। डिजिटल भूमि द्वारा पुरानी आईटीआई वाले पुल पर गंदगी और सफाई व्यवस्था को लेकर खबर प्रकाशित किए जाने के बाद आज नगर निगम के ठेकेदार के सफाई कर्मचारियों ने पुल पर सफाई अभियान चलाया। कर्मचारियों ने पुल के ऊपर और नीचे दोनों जगह सफाई की तथा पूरे पुल को साफ किया। डिजिटल भूमि की खबर के बाद हुई इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों को राहत मिली।
साफ खबर, जिम्मेदार प्रशासन और जनता की आवाज – डिजिटल भूमि।
Rohtak, Rohtak | Nov 18, 2026