भरथना: बकेवर के रामनगर में आग से गृहस्थी और बेटी की शादी का सामान जल गया
बकेवर थाना क्षेत्र के रामनगर में सोमवार दोपहर 3 बजे एलईडी बल्ब फटने से कच्चे कमरे में आग लग गई। आग से कपड़े, अनाज, गृहस्थी का सामान और बेटी की शादी के लिए जुटाया गया सामान जलकर राख हो गया। छप्पर तक पहुंचीं लपटों को ग्रामीणों ने पानी डालकर बुझाया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने जांच पड़ताल की।