सामरी कुसमी: सपनों के आशियाने को संवारने में मिली मदद
कुसमी सामरी शुक्रवार सरकार की योजनाओं से आज ग्रामीण परिवारों के जीवन में बदलाव नजर आ रहा है। विकासखण्ड कुसमी अंतर्गत ग्राम नवाडीह के प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी श्री रमेश अगरिया कभी मिट्टी के खपरैल घर में रहने को मजबूर थे। कभी बारिश की हर बूंद रमेश अगरिया और उनके परिवार के लिए चिंता लेकर आती थी। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं।