चित्तौड़गढ़: पूर्व पालिका अध्यक्ष महेश ईनानी वार्ड 44 की निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता के समर्थन में उतरे
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेश ईनाणी वार्ड 44 में भाजपा को मुश्किल में डाल सकते है. वे शनिवार को न केवल निर्दलीय सुनीता शर्मा के समर्थन में उतरे बल्कि अंतिम दिन घर घर जाकर चुनाव प्रचार करने का भी भरोसा दिलाया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वे बोलते दिखाई दें रहे है कि चंद्रभान जी भी चुनाव में निर्दलीय उतरे थे और जनसमर्थन से जीत गए. सुनीता भी निर्दलीय है.