हज़ारीबाग: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से BJP प्रत्याशी बनाए जाने के बाद हजारीबाग में मनीष जायसवाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी घोषित होने के बाद सदर विधायक मनीष जायसवाल ने पहली बार प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने अपना विजन लोगों के समक्ष रखा। उनका कहना है कि, पिछले सांसद जयंत सिन्हा के द्वारा कराए गए विकास के कुछ कार्य जो अधूरे है, उन्हें वो पूरा करेंगे।