DM, SP एक साथ
मोहर्रम को लेकर बहराइच DM और SP ने भारी पुलिस बल के साथ किया रूट मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
बहराइच में आगामी मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सोमवार को जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने खुद मोर्चे पर उतरकर नगर क्षेत्र के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया।
छोटी तकिया से निकलने वाले जुलूस के रास्तों का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरों को जांचा गया। सुरक्षा के लिए अतिरिक्त PAC बल की तैनाती और ड्रोन से निगरानी की जाएगी।
ताजियादारों और डीजे संचालकों को साफ हिदायत दी गई है कि ताजियों की ऊंचाई मानक के अनुसार रखें और किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न करें।
अधिकारियों को आदेश बिजली के लटकते तारों, गड्ढों और साफ-सफाई जैसी समस्याओं को समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
अफवाहों पर लगाम सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है। हुड़दंगियों और भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस फ्लैग मार्च के दौरान एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह, सीओ सिटी नारायण दत्त मिश्रा और कोतवाल बृजेंद्र कुमार मिश्रा समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।