लखीसराय जिला क्रिकेट संघ के वार्षिक आमसभा सह चुनाव रविवार की पूर्वाहन 11:00 बजे नया बाजार नगर भवन परिसर में शांतिपूर्ण और सर्वसम्मति से संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी निर्वाची पदाधिकारी सह अधिवक्ता मुरारी प्रसाद सिंह द्वारा की गई। निर्वाची पदाधिकारी के अनुसार संघ के कुल 6 पदों के लिए सर्वसम्मति से निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।