निज़ामाबाद: पूर्व जनसंघ प्रत्याशी राधेश्याम पाठक का निधन, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के भड़सड़ा खालसा गांव निवासी तथा सदर विधानसभा आजमगढ़ से पूर्व जनसंघ प्रत्याशी रहे राधेश्याम पाठक का आज गुरुवार को भोर में लखनऊ स्थित पीजीआई में इलाज के दौरान निधन हो गया और उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और उनका पार्थिव शरीर लखनऊ से एम्बुलेंस द्वारा घर पहुंचा है।