प्रतापगढ़: भवानीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: संगम स्नान कर अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, एक दर्जन से अधिक घायल
भवानीपुर में सोमवार सुबह 11.30 बजे प्रयागराज से संगम स्नान कर अयोध्या राम मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महाराष्ट्र (पुणे) के रहने वाले करीब एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। मौके पर मची चीख-पुकार के बीच स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला मेडिकल कॉलेज भिजवाया।