खंडेला: ढाणी झीलावाली में खेत से पेड़ काटने से मना करने पर आधा दर्जन लोगों ने किया जानलेवा हमला, पुलिस जुटी जांच में
सीकर जिले के खंडेला थाना इलाके के ढाणी झीलावाली में खेत से पेड़ काटने से मना करने पर आधा दर्जन लोगों द्वारा जानलेवा हमले किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में परिवादी रिछपाल ने कैलास नाम के व्यक्ति के साथ आधा दर्जन लोगों के खिलाफ धारदार हथियार से हमला करने का मामला खंडेला थाने में दर्ज कराया है जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।