BAGHPAT DESK : छपरौली कस्बा में गुरुवार शाम एक निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया। हादसे में दो मजदूरों की उसके नीचे दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अन्य घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रफेर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
बताया गया कि मोहल्ला कुरेशियां निवासी परवेज पुत्र स्वर्गीय बाबू के मकान पर पिछले एक वर्ष से निर्माण कार्य चल रहा था, जो बीच-बीच में रुकता भी रहा था। बताया गया कि करीब चार दिन पहले मकान पर लेंटर डाला गया था। गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे मजदूर निर्माण कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर नीचे गिर गया और मजदूर उसके नीचे दब गए। हादसे में 55 वर्षीय राजू पुत्र स�
Baghpat, Bagpat | Jul 30, 2026