गड़हिया बाजार थाना क्षेत्र के सवंगिया गांव में खेत में लगाये गये करेंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक किसान की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी संवगिया गांव निवासी रघुनाथ भगत उर्फ रघुनाथ प्रसाद है. घटना को लेकर मृतक अजय कुमार के पिता लक्ष्मण प्रसाद द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.