मंसूरचक: मंसूरचक प्रखंड के नवटोल गांव में सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर विधायक और अधिकारी ने किया स्थल का निरीक्षण
मंसूरचक प्रखंड के नवटोल गांव में सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कई अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया।इस अवसर पर स्थानीय प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।जिस जगह पर भवन बनेगा उसकी जांच पड़ताल किया गया।यह निरीक्षण मंगलवार को शाम चार बजे के करीब की गई। इससे स्थानीय लोगों में काफी खुशी का माहौल हैं।