टिब्बी: किसान जागृति यात्रा का 4 मार्च को टिब्बी में जोरदार स्वागत, जगजीत सिंह डल्लेवाल करेंगे सभा को संबोधित
संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के तत्वावधान में कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही किसान जागृति यात्रा आगामी 4 मार्च को टिब्बी कस्बे में पहुंचेगी। इस महत्वपूर्ण यात्रा की तैयारियों को लेकर शनिवार को श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में 'इथेनॉल फैक्ट्री हटाओ क्षेत्र बचाओ संघर्ष समिति' की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।