नवाबगंज: बाराबंकी में रामतीरथ हत्याकांड का खुलासा, पत्नी समेत तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
बाराबंकी के थाना सतरिख पुलिस ने रामतीरथ हत्याकांड का रविवार करीब 6 बजे सफल खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी,भाई और चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट के टुकड़े, स्टोल, बोरी, तकिया और शव ले जाने में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद की है।पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई को सिकन्दरपुर माइनर में रामतीरथ का शव मिला था।