भभुआ: सबराबाद के पास सीएनजी ऑटो की टक्कर से बाइक सवार महिला गिरी और घायल हुई, सदर से इलाज के बाद रेफर
Bhabua, Kaimur | Nov 23, 2025 सबराबाद के पास सीएनजी ऑटो की टक्कर से बाइक सवार महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जो यह घटना रविवार दोपहर 12 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक करमचट थाना क्षेत्र के तेंनुआ गांव निवासी पिंटू शर्मा की 35 वर्षीय पत्नी निशा देवी बताई जाती है। अस्पताल पहुंचे पति ने बताया कि बेटे नीतीश कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर सासाराम दवा के लिए गई थी।