भभुआ: मनिहारी गांव के पास पुलिस ने मालवाहक टेंपो से 161.640 लीटर शराब बरामद कर वाहन को जब्त किया, केस दर्ज
Bhabua, Kaimur | Nov 23, 2025 मनिहारी गांव के पास पुलिस ने मालवाहक टेंपो से 161.640 लीटर शराब को बरामद कर वाहन को जब्त थाना ने केस दर्ज किया है। आज रविवार को 3 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस मनिहारी गांव के पास खड़ी थी। जैसे ही पुलिस को देखा तो गाड़ी रोककर वाहन से चालक फरार हो गया। काफी पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन भागने में सफल रहा।