भभुआ: सिरबीट गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक किशोर की हुई मौत, पुलिस ने सदर में कराया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Nov 23, 2025 सिरबीट गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गई। रविवार को 3 बजे चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मृतक किशोर की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के खरिगांवा गांव निवासी बिग्गु राम कि 16 वर्षीय पुत्र मदन कुमार बताया जाता है। जो शनिवार की देर रात्रि सिरबीट गांव के पास बाइक से सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। उसके बाद चैनपुर अस्पताल ले जाया गया।