भभुआ: भभुआ शहर से पुलिस ने 15.750 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक नाबालिक लड़के को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Nov 23, 2025 भभुआ शहर से पुलिस ने 15.750 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक नाबालिक लड़का को गिरफ्तार किया है। आज रविवार को 2 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर शहर में किराए के मकान में रहकर कुछ लोग शराब का क्रय विक्रय कर रहे थे। जब पुलिस गश्ती के दौरान किराए के मकान में पहुंची तो बाकी लोग भागने में सफल रहे जबकि एक नाबालिक लड़का को पुलिस ने पकड़ लिया।