गुरारू: डुमरा गुमटी: बैंक से 50 हजार निकालकर किसान से छिनतई, पुलिस बाइक नंबर से जांच में जुटी
Guraru, Gaya | Oct 21, 2026 कोंच थाना क्षेत्र के डुमरा गांव निवासी जगेश्वर यादव पिता चौठी यादव ने थाने में आवेदन देकर झपट्टा मारकर 50 हजार रुपये छिनतई की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार 16 अक्टूबर को दिन में करीब 1:15 बजे वह पंजाब नेशनल बैंक गुरारू से 50 हजार रुपया निकालकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह डुमरा गुमटी से दक्षिण करीब 200 मीटर पहुंचा, पल्सर सवार ने घटना का अंजाम दिया।